America: शिकागो में एक निकाह में शरीक हुए रॉबर्ट वाद्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा ने शिकागो में एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति इफ्तिखार शरीफ की बेटी इरम शरीफ के निकाह में शिरकत की। शहर के मशहूर शालीमार बैंक्वेट में पिछले शुक्रवार को इस समारोह में भरत बराई और सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत कई प्रख्यात भारतीय-अमेरिकियों ने …

वाशिंगटन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा ने शिकागो में एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति इफ्तिखार शरीफ की बेटी इरम शरीफ के निकाह में शिरकत की। शहर के मशहूर शालीमार बैंक्वेट में पिछले शुक्रवार को इस समारोह में भरत बराई और सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत कई प्रख्यात भारतीय-अमेरिकियों ने शिरकत की थी।

सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “रॉबर्ट वाद्रा ने गांधी परिवार की तरफ से इफ्तिखार को बधाई दी।’’ विज्ञप्ति के साथ, शादी में शिरकत करते हुए वाद्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी प्रियंका गांधी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र शरीफ को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले शरीफ की ‘लिंक्डइन’ प्रोफाइल के अनुसार वह ‘नेशनल बैंककार्ड कॉर्प’ नामक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन पर किया मानहानि का मुकदमा, मांगा 47 करोड़ 50 लाख डॉलर हर्जाना

संबंधित समाचार