अयोध्या: हवाई दुर्घटनाओं के बाद यात्रा पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पर राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फरमान को तुगलकी कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल किसान आंदोलन व किसानों को कमजोर करने की है। चौधरी ने कहा …

अमृत विचार, अयोध्या। ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पर राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फरमान को तुगलकी कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल किसान आंदोलन व किसानों को कमजोर करने की है।

चौधरी ने कहा कि अतीत में देश में सैंकड़ों हवाई दुर्घटनाएं हुई, जिसमें देश ने अपने महत्वपूर्ण लोगों संजय गांधी, लोकसभा अध्यक्ष बालयोगी , आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी, माधव राव सिंधिया को खो दिया, लेकिन हवाई यात्रा पर कोई रोक नहीं लगाई गई।

सड़क दुर्घटनाओं में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे, पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह, राजेश पायलट आदि की मृत्यु हुई, लेकिन कभी भी कार, बस आदि पर रोक नहीं लगाई गई। परिवहन निगम की खटारा रोडवेज बसों से आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों से सैंकड़ों दुर्घनाए होती हैं।

इन पर भी रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि मैं उपरोक्त उदाहरण देकर ट्रैक्टर से यात्री आवागमन को सही नही ठहरा रहा हूं बल्कि इस तरह की किसी भी दुर्घटना के मानवीय भूल या यांत्रिक कमी को सामने रखने की कोशिश कर रहा हूं जो सरकार द्वारा ध्यान में नहीं रखी गई।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: लखीमपुर खीरी कांड की बरसी पर भाकियू नेताओं ने दिया धरना

संबंधित समाचार