OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी उमिर्ला मतोंडकर, वेबसीरीज ‘तिवारी’ में निभा रहीं मुख्य किरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कम बैक करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला वेबसीरीज तिवारी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। इस शो के निर्देशन की कमान सौरभ वर्मा के हाथों में है, जबकि इसका निर्माण, कंटेंट इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। ये भी …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कम बैक करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला वेबसीरीज तिवारी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। इस शो के निर्देशन की कमान सौरभ वर्मा के हाथों में है, जबकि इसका निर्माण, कंटेंट इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16 की इस कंटेस्टेंट ने उड़ाया छोटे कद के Abdu Rozik का मजाक, भड़के यूजर्स

वेबसीरीज में उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर आधारित यह वेबसीरीज है। उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि वेब शो तिवारी की कहानी मेरे लिए लिखा गया किरदार काफी सशक्त औए चुनौतीपूर्ण है। इससे पहले इस तरह का किरदार मैंने कभी नहीं निभाया था। इसे युवा लेखकों की एक टीम ने मिलकर लिखा है। जब मुझे इस शो की कहानी सुनाई जा रही थी तब मैंने अंत तक दिलचस्पी के साथ पूरी स्क्रिप्ट सुनी। इसकी कहानी इतनी रोचक है कि इसने मुझे अंत तक बांधे रखा।

इस वेब शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मां-बेटी के जज्बातों की कहानी बताई गई है, लेकिन इसी के साथ फिल्म में काफी ड्रामा, एक्शन और कुछ मजेदार ट्विस्ट्स भी हैं। मैं इस शो की शूटिंग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। सौरभ वर्मा ने कहा कि इस शो में उर्मिला के किरदार का जो ग्राफ है, उसे निभाने के लिए उर्मिला से बेहतर और कोई नहीं हो सकता था। एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं और हमारी पूरी स्टूडियो की टीम पारिवारिक दर्शकों के लिए साफ-सुथरा कंटेंट बनाने में यकीन रखते हैं।

ये भी पढ़ें:-फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का बढ़ा क्रेज, पहले वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई

 

संबंधित समाचार