रायबरेली: अचानक ढहा कच्चा मकान, तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के दृगपाल गंज गांव में एक जर्जर कच्चा मकान ढह गया। जिसमे एक महिला और उसकी दो किशोरी बेटियां दब गई। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव के निवासी हनुमान का परिवार अपने घर में बैठा हुआ था। उनका …

रायबरेली, अमृत विचार। खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के दृगपाल गंज गांव में एक जर्जर कच्चा मकान ढह गया। जिसमे एक महिला और उसकी दो किशोरी बेटियां दब गई। ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव के निवासी हनुमान का परिवार अपने घर में बैठा हुआ था। उनका घर कच्चा मिट्टी का और जर्जर था। दोपहर करीब एक बजे अचानक मकान ढह गया। जिसमे महिला सुधा और उसकी दो किशोरी बेटियां लक्ष्मी व राधा मलवे में दब गई। मकान ढहते ही आसपास के लोगों में चीख पुकार होने लगी।

ग्रामीणों ने तत्काल एकत्र होकर मकान के मलवे को हटाना शुरू किया । करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलवे में दबे तीनों को बाहर निकाला गया। उसके बाद उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना घटते ही एंबुलेंस को फ़ोन किया गया था , किंतु मौके पर एंबुलेंस करीब एक घंटा बाद पहुंची है।

ये भी पढ़ें-आदिपुरुष विवाद: चमड़े के कपड़ों में दिखे हनुमान!, मंत्री बोले- सीन हटाओ वर्ना…

संबंधित समाचार