Physics में ‘Quantum Mechanics’ के लिए इन वैज्ञानिकों को मिलेगा Nobel Prize 2022
स्टॉकहोम। भौतिकी का इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार क्वांटम सूचना विज्ञान पर कार्य करने के लिए एलै एस्पै, जॉन एफ क्लाउसर और एंतन साइलिंगर को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विजेता की घोषणा की। ये भी पढ़ें:-चीन ने संयुक्त राष्ट्र …
स्टॉकहोम। भौतिकी का इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार क्वांटम सूचना विज्ञान पर कार्य करने के लिए एलै एस्पै, जॉन एफ क्लाउसर और एंतन साइलिंगर को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विजेता की घोषणा की।
ये भी पढ़ें:-चीन ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से समय पर वित्तीय दायित्वों को पूरा करने का किया आग्रह
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो को देने की घोषणा की गई थी। उन्हें मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया। रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। साहित्य का नोबेल पुरस्कार बृहस्पतिवार को दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार,2022 की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-महिला नेतृत्व मंच सम्मेलन में कमला हैरिस से मिली प्रियंका चोपड़ा, कहा- हम दोनों ही भारत की बेटियां हैं
