खटीमा: नौसर के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
खटीमा, अमृत विचार। ग्राम नौसर में एक व्यक्ति पर हिंदू समाज के गरीब निर्धन लोगों का शोषण कर धर्म परिवर्तन करने में लिप्त होने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिहं बिष्ट की अगुवाई में तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। …
खटीमा, अमृत विचार। ग्राम नौसर में एक व्यक्ति पर हिंदू समाज के गरीब निर्धन लोगों का शोषण कर धर्म परिवर्तन करने में लिप्त होने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिहं बिष्ट की अगुवाई में तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री आदि को भी ज्ञापन भेजा है। आक्रोशित लोगों ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
मंगलवार को क्षेत्र की आक्रोशित महिलाएं व लोग राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट के नेतृत्व में तहसील में आ धमके। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा ग्राम नौसर में गरीब हिंदू लोगों का शोषण कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के बार-बार मना करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
2 अक्टूबर को ग्रामीण जब कलश यात्रा निकाल रहे थे तो आरोपी जबरन झगड़ा फसाद करने को तैयार हो गया था। साथ ही धमकी दी कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उनके खिलाफ एक झूठी रिपोर्ट भी सत्रहमील पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। उन्होंने धर्मांतरण को रोकने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन मुख्यमंत्री व डीआईजी को भी भेजा गया।
प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र, राजकुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, रामचंद्र, श्रवण, गुडडू साहनी, ओम प्रकाश, उमेश कुमार, सुरेश, सुरेंद्र कुमार, मुन्ना लाल, राम अवतार, अरविंद कुमार, कन्हैया लाल, देवेंद्र, बब्बू आदि शामिल रहे।
फोटो-04केटीएम01पी-खटीमा के तहसील परिसर में प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण व राष्ट्रीय योगी सेना के लोग।
