ट्रैफिक डायवर्जन : मूर्ति विसर्जन और आठवीं रवि-उल-अव्वल पर उठेगा जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में दशहरे के दौरान मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन और आठवीं रवि-उल-अव्वल के मौके पर पुराने शहर में चुप ताजिया जुलूस उठाया जाएगा। इसके बाद चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ऐसे में राजधानी के नौ मार्गों में यातायात में बदलावा हुआ है। चुप ताजिया के चलते बुधवार सुबह चार …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में दशहरे के दौरान मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन और आठवीं रवि-उल-अव्वल के मौके पर पुराने शहर में चुप ताजिया जुलूस उठाया जाएगा। इसके बाद चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ऐसे में राजधानी के नौ मार्गों में यातायात में बदलावा हुआ है। चुप ताजिया के चलते बुधवार सुबह चार बजे से और मूर्ति विसर्जन के लिए दोपहर 12 बजे से यह डायवर्जन लागू होगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर की ओर से साझा की गई है।

नाजिम साहब के इमामबाड़ा से रोजा-ए-काजमैन तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज चौराहा से नक्खास की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर जा सकेंगे। वहीं, नक्खास से मेडिकल चौराहा की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन यहियागंज, रकाबगंज होकर जा सकेंगे। मेफेयर तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जाएगा। टुड़ियागंज से किसी भी प्रकार का यातायात गिरधारीलाल इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा जाएगा।

मसूरनगर तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात टुडियागंज की ओर नहीं जाएगा। इधर जाने वाले कश्मीरी मोहल्ला होकर जा सकेंगे। रोजा-ए-कॉजमैन तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन कैम्पवेल रोड होकर जाएंगे। लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात ऐशबाग, नाका होकर जाएंगे। रकाबगंज पुल से किसी भी प्रकार का यातायात याहियागंज होते हुए नक्खास की ओर नहीं जा जाएगा। इधर जाने वाले वाहन मेडिकल कालेज, नाका होकर जाएंगे।

मूर्ति विसर्जन के चलते इन रास्तों पर किया गया है डायवर्जन

चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे। उधर जाने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज या संकल्प वाटिका होकर जा सकेंगे। इसके अलावा डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात गोमती नदी पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटी चौराहा की ओर जा सकेगा।

टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा, यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैयाझील होकर जा सकेगा। वहीं निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बायें/दाहिने मुडकर समथर पेट्रोल पम्प होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से जा सकेगा।

हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध, चिरैयाझील से होकर जा सकेगा। जबकि हनुमान सेतु से नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड और झूलेलाल पार्क की ओर वाहन नहीं जायेंगे। इधर जाने वाले वाहन आईटी चौराहा की तरफ से जा सकेंगे।

महाराणा प्रताप चौराहे से हिवेट रोड़ बंगाली क्लब की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात वार्लिग्टन चौराहा या बांस मण्डी चौराहा होकर अपने जाएगा। अयोध्या की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। वह समता मूलक, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगी। सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज/सिटी बसें मड़ियाँव पुरनियाँ/डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, डालीगंज पुल होते हुये कैसरबाग जायेगीं। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर।

इमरजेंसी में इन नंबर पर करें संपर्क

विभाग ने आपातकालीन स्थिति पर दो मोबाइल नंबर जारी किए है। इमरजेंसी की स्थिति पर लोग जारी किए गए नंबर पर 9454405155/ 6389304141 कॉल कर अपनी समस्या साझा कर रहते हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : 166 पंडालो में विराजे गजानन, सुरक्षा व्यवस्था है चाकचौबंध

संबंधित समाचार