कन्यापूजन : शक्तिपीठ मुबारकगंज में कन्याभोज सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में मंगलवार को नवरात्रि के नवें दिन भगवती सिद्धदात्री की पूजा हुई। इसमें सवा सौ कन्याओं का पूजन साधकों व श्रद्धालुओं ने किया। पीठ के आचार्य गिरिजा मिश्र, अध्यक्ष देवमित्र पांडेय तथा मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय के मार्गदर्शन में भगवती तारा,मां पीतांबरा, ललिता त्रिपुर सुंदरी, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, स्वामीजी …

अमृत विचार, अयोध्या। श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में मंगलवार को नवरात्रि के नवें दिन भगवती सिद्धदात्री की पूजा हुई। इसमें सवा सौ कन्याओं का पूजन साधकों व श्रद्धालुओं ने किया। पीठ के आचार्य गिरिजा मिश्र, अध्यक्ष देवमित्र पांडेय तथा मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय के मार्गदर्शन में भगवती तारा,मां पीतांबरा, ललिता त्रिपुर सुंदरी, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, स्वामीजी महाराज, गुरुदेव आमिल जी समेत सभी देवी देवताओं की विशिष्ट पूजा अर्चना की गयी।

रोहित पांडेय मुन्ना, राहुल पांडेय, सुमन स्वरूप, अजीत सिंह, श्याम जयसवाल, आशीष सिंह, मनीष जयसवाल, शैेलेष अग्रहरि, अमित यादव, रमेश विश्वकर्मा, मिथुन यादव,राजू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सर्वेश पांडेय तथा अन्य साधकों ने कन्याओं का पूजन किया और उनको उपहार भेंट किया। अंत में कन्याभोज संपन्न हुआ और कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:- गोरखपुर: सीएम योगी ने कन्या पूजन कर की मातृ शक्ति की आराधना

संबंधित समाचार