हल्द्वानी: नवमी पर मनमानी से बिगड़ी शहर की यातायात व्यवस्था, पूरे दिन रेंगता रहा ट्रैफिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नवमी पर लोगों की मनमानी से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह यातायात रेंगता रहा। शहर के प्रमुख चौराहे तिकोनिया पर भी जाम लगा। हुआ ये कि नवमी पर शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया और आयोजन के लिए मुख्यत: शहर की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नवमी पर लोगों की मनमानी से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह यातायात रेंगता रहा। शहर के प्रमुख चौराहे तिकोनिया पर भी जाम लगा।

हुआ ये कि नवमी पर शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया और आयोजन के लिए मुख्यत: शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को चुना गया। आयोजकों ने शहर के प्रमुख चौराहे तिकोनिया पर ही भंडारे का टेंट लगा दिया। प्रसाद के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया और लोगों ने अपने वाहन सड़कों पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर दिए, जिससे जाम लग गया।

इससे बुरा हाल कालू सिद्ध तिराहे पर देखने को मिला, लेकिन यहां वजह कुछ और थी। दरअसल, नवमी के दिन दान और दक्षिणा के लिए भिक्षा मांगने और देने वालों का जमावड़ा लग गया। जिससे पहले ही संकरी सड़क और संकरी हो गई और जाम लग गया। भंडारे वाले टेंट की वजह से एसटीएच के पास, साहूकारा लाइन, अब्दुल्ला बिल्डिंग के और देवलचौड़ स्थित कत्था फैक्ट्री के पास भी जाम जैसे हालात बने रहे।

संबंधित समाचार