बरेली: शहर में दौड़ रहे देहात परमिट के ऑटो, अभियान चलाकर काटे कई चालान
बरेली, अमृत विचार। शहर में भारी संख्या में देहात परमिट के ऑटो दौड़ रहे हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है। त्योहारी सीजन में लोग अपने घरों से खरीदारी करने निकल रहे हैं और इन ऑटो की वजह से जाम में फस रहे हैं। यह भी पढ़ें- बरेली: मारपीट में घायल इलेक्ट्रीशियन …
बरेली, अमृत विचार। शहर में भारी संख्या में देहात परमिट के ऑटो दौड़ रहे हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है। त्योहारी सीजन में लोग अपने घरों से खरीदारी करने निकल रहे हैं और इन ऑटो की वजह से जाम में फस रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: मारपीट में घायल इलेक्ट्रीशियन की इलाज के दौरान मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
लगातार संकरी होती सड़कों पर ऑटो और ई रिक्शा की भीड़ बढ़ती जा रही है। देहात के परमिट पर सैकड़ों ऑटो शहर में दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है। मंगलवार को कई ऑटो का चालान किया गया। सुबह ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट चौराहा और मालियों की पुलिया पर अभियान चलाया।
इसमें करीब आधा दर्जन ऑटो के चालान किए गए जो देहात का परमिट होने के बाद अनाधिकृत रूप से शहर में चल रहे थे। इससे पहले पुलिस ने एक ऐसे ऑटो का चालान किया। जो देहात परमिट का पीला ऑटो था। उस पर हरा कर शहर में चलाया जा रहा था। शहर में करीब 3500 परमिट पर ऑटो चल रहे हैं।
कमिश्नर के आदेश के बाद करीब तीन साल से एआरटीओ के यहां से नए परमिट जारी होने पर रोक लगा दी गई है। पुराने परमिट पर नए ऑटो के संचालन की छूट है। इससे पहले पुराने ऑटो को सरेंडर करने के साथ ही उसे कंडम घोषित कर कटवाना पड़ता है, लेकिन शहर में कई ऐसे आटो भी दौड़ रहे हैं। जो कंडम हो चुके हैं। ऐसा किए बिना ही दूसरा ऑटो इसी परमिट पर जारी करा लिया गया।
रोक के बाद भी बढ़ी शहर में ऑटो की संख्या
शहर परमिट पर ऑटो पर रोक लगा दी गई है। उसके बाद भी इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका कारण देहात परमीट पर लोग ऑटो खरीदने के बाद उसके पीले रंग को बदल कर हरा रंग करा ले रहे है। जिसके बाद वह शहर में धड़ाधड़ बिना परमिशन के दौड़ रहे हैं। जिस कारण शहर में ऑटो की सख्या कम नहीं हो रही है।
शहर में देहात परमिट के ऑटो को आने पर पूरी तरह पांबदी लगाई गई है। उन्हें शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही ऑटो वालों को पूरे कागज के साथ में चलने के लिए जागरूक किया गया है— राममोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक।
यह भी पढ़ें- बरेली: तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
