गांधी जयंती पर तहसीलदार ने लगाए ठुमके
अमृत विचार, फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सदर तहसील का परिसर उपहास की वजह बन गया। इस सरकारी परिसर में अमीन संघ का निर्विरोध चुनाव होने बाद अफसर भी बेलगाम हो गए। सदर तहसीलदार ने अमीनो के साथ डांस कर खुशी का जिस तरह इजहार किया। वह सब कैमरे में कैद हो गया। …
अमृत विचार, फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सदर तहसील का परिसर उपहास की वजह बन गया। इस सरकारी परिसर में अमीन संघ का निर्विरोध चुनाव होने बाद अफसर भी बेलगाम हो गए। सदर तहसीलदार ने अमीनो के साथ डांस कर खुशी का जिस तरह इजहार किया। वह सब कैमरे में कैद हो गया। जो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
एक तरफ पूरा मुल्क गांधी जयंती पर ऐसा कुछ हुआ जो सोसल मीडिया में सुर्खियों की वजह बन है।दरअसल, सदर तहसील कार्यालय में अमीन संघ का चुनाव था। दुर्गेश यादव को निर्विरोध अध्यक्ष का निर्वाचन होने पर डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदर तहसीलदार डीजे की धुन पर जमकर थिरके और कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी जमकर डांस किया।
सदर तहसीलदार रविशंकर यादव भी इस पल का गवाह बनने पहुंचे थे। उन्होने मान-मर्यादा को ताक में रखकर डांस हाउस बने तहसील कार्यालय में डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। साथी कर्मियों ने ही इसका वीडियो बनाया और किसी ने इसको वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।
जिसमें कहना रहा कि एक तरफ योगी सरकार अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करने की हिदायत देती है वहीं अधिकारी अपनी मान-मर्यादा भूलकर योगी सरकार की शाख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि डांस का यह वीडियो उसी सभागार का है जहां जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं। सदर तहसीलदार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
यह भी पढ़ें… फतेहपुर: पुलिस के साथ दो गोतस्करों की हुई मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली
