हल्द्वानी: साहसिक पर्यटन भरेगा खजाना, रोजगार भी मिलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से सरकार ने चार सदस्यीय तकनीकी टीम को सर्वे के लिए जिलों में भेजा है। टीम इन दिनों साहसिक पर्यटन के तौर पर पैराग्लाइडिंग स्थलों को विकसित करने के अभियान में जुटी है। विभाग का प्रयास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से सरकार ने चार सदस्यीय तकनीकी टीम को सर्वे के लिए जिलों में भेजा है। टीम इन दिनों साहसिक पर्यटन के तौर पर पैराग्लाइडिंग स्थलों को विकसित करने के अभियान में जुटी है।

विभाग का प्रयास सफल रहा तो साहसिक पर्यटन रोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है। सरकार भी इस दिशा में कोशिश कर रही है। साहसिक पर्यटन के रूप में पैराग्लाइडिंग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर विकल्प बन रहा है। नैनीताल के नौकुचियाताल में बीते कुछ सालों से हो रही पैराग्लाइडिंग पर्यटकों को काफी पसंद आ रही है। इस क्षेत्र में निजी कंपनियां भी आगे आकर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करा रही हैं। साहसिक पर्यटन की चार सदस्यीय टीम नैनीताल क्षेत्र में संभावना तलाश रही है। तकनीकी टीम के सदस्य अन्य जिलों में भी जाकर पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं की रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे।

साइट सलेक्शन के बाद मिलेगा परमिट
हल्द्वानी। पैराग्लाइडिंग की साइट चेक करने के बाद ही कंपनियों को परमिट जारी किया जाएगा। साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने बताया कि अक्टूबर माह से पैराग्लाइडिंग शुरू की जा रही है। इस क्षेत्र में कई निजी कंपनियां भी आ रही है।

नैनीताल के नौकुचियाताल में चार सदस्यीय टीम ने साइट चेक करने के साथ ही कंपनियों के उपकरण भी चेक किए। सर्वे टीम के साइट निरीक्षण के बाद ही कंपनियों को पैराग्लाइडिंग का परमिट जारी किया जाएगा।
– बलवंत कपकोटी, साहसिक खेल अधिकारी नैनीताल

 

संबंधित समाचार