बरेली: सीओ ने जंक्शन और रोडवेज पर की सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विजय दशमी, दीपावली आदि त्योहारों पर पुलिस सजग नजर आ रही है। यही वजह है कि मंगलवार को क्षेत्राधिकारी श्वेता कुमारी यादव ने जंक्शन और रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस बल, बीएसएफ और जीआरपी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। भारी पुलिस बल को देखते हुए यात्री में हड़कंप मचा रहा। सीओ ने …

बरेली, अमृत विचार। विजय दशमी, दीपावली आदि त्योहारों पर पुलिस सजग नजर आ रही है। यही वजह है कि मंगलवार को क्षेत्राधिकारी श्वेता कुमारी यादव ने जंक्शन और रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस बल, बीएसएफ और जीआरपी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। भारी पुलिस बल को देखते हुए यात्री में हड़कंप मचा रहा।

सीओ ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि के चलते सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। उन्होंने टीम के साथ जंक्शन पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, आदि स्थानों पर चेकिंग की। संदिग्ध मालूम पड़ने पर लोगों का सामान मेटल डिटेक्टर से चेक कराया। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे पर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में किसी यात्री के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सीओ ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी हो तो उसे न उठाएं। पुलिस को सूचित करें। जिससे किसी तरह की भी घटना न हो सके।

ये भी पढ़ें – बरेली: पूर्व नगर आयुक्त से आठ और सहायक नगर आयुक्त के आदेश से 11 लाख हुए माफ

संबंधित समाचार