रायबरेली: प्रेमी के साथ रह रही महिला पर पति ने किया चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। पति से बेवफाई कर प्रेमी के संग रह रही महिला पर पति में चाकुओ से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से इलाज के लिये जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,फिलहाल महिला की हालत गम्भीर है। लालगंज थाना क्षेत्र के …

अमृत विचार,रायबरेली। पति से बेवफाई कर प्रेमी के संग रह रही महिला पर पति में चाकुओ से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से इलाज के लिये जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,फिलहाल महिला की हालत गम्भीर है।

लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी जितेंद्र ने पूनम जाटव पुत्री गंगाराम से तीन माह पूर्व भागकर प्रेम विवाह किया था और दोनों साथ रह रहे थे मंगलवार देर रात विवाहिता का पूर्व पति जितेंद्र जो लखनऊ में नौकरी करता है। विवाहिता के घर पहुंच कर विवाहिता से झगड़ा करने लगा इसी दौरान उसने चाकुओं से उसके पीठ व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

महिला की चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े जब तक वह अकेले का फायदा उठाकर भाग निकला। पूनम को गंभीर हालत में सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… रायबरेली: अली मियां अस्पताल का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए दवाएं और सामान

संबंधित समाचार