मुलायम सिंह की हालत में सुधार नहीं, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से की अस्पताल न आने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुलायम सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है लेकिन अभी जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें जीवनरक्षक …

लखनऊ, अमृत विचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुलायम सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है लेकिन अभी जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार उन्हें जीवनरक्षक दवाइयां दी जा रही हैं। इस सबके बीच अखिलेश यादव ने एक बड़ी अपील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से की है। बीते चार दिनों से अखिलेश, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल भी मेदांता में हैं। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से मेदांता न आने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि यहां (मेदांता) आने की जरूरत नहीं है। आप सब उनके बेहतर सेहत के लिए दुआ करिए।

ये भी पढ़ें-बहराइच: पांच दिन से गांव में दस्तक दे रहा तेंदुआ, दहशत में हैं ग्रामीण

संबंधित समाचार