कन्नौज: बारिश के बीच माता की विदाई शुरु
अमृत विचार, कन्नौज। नौ दिन पहले पधारीं मां दुर्गा को विदाई देने का दिन भी आ गया। वहीं दुर्गा मां की विदाई की शोभायात्रा रिमझिम बारिश के बीच शुरु हुई। मकरंदनगर तिराहे से शोभायात्रा शुरू हुई तो बादल भी माता की विदाई में बरस पड़े। भक्त भी बिना रुके, बिना थके, नंगे पैर मां के जयकारे लगाते …
अमृत विचार, कन्नौज। नौ दिन पहले पधारीं मां दुर्गा को विदाई देने का दिन भी आ गया। वहीं दुर्गा मां की विदाई की शोभायात्रा रिमझिम बारिश के बीच शुरु हुई। मकरंदनगर तिराहे से शोभायात्रा शुरू हुई तो बादल भी माता की विदाई में बरस पड़े। भक्त भी बिना रुके, बिना थके, नंगे पैर मां के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं।
बता दे कि सन्मार्ग संस्था की तरफ से विगत करीब 25 साल से शारदीय नवरात्र पर पंडाल में मैया की स्थापना करने के साथ नौ दिन तक विविध आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी किये गया और हर बार की तरह विजय दशमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई शोभायात्रा इस समय पाटे नाले तक पहुंची है।
बारिश के बाद भी आस्थावान आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा में माँ की प्रमुख प्रतिमा के अलावा सभी स्वरूपों सहित 18 मूर्तियां और शामिल हैं। माता को विदाई देने स्थान स्थान पर लोगों भीड़ जमा है। कई जगह श्रद्धालु स्टाल लगाकर लोगो की भंडारा, प्रसाद, फल, पानी आदि का वितरण कर रहे हैं।
यात्रा नगर भृमण के बाद देर शाम गंगा घाट के अलियापुर पुर पहुंचेगी जहाँ प्रतिमाओं को भू विसर्जन किया जाएगा।
यात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा खूब नाच रहे और अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री भी साथियों के साथ नंगे पैर मां को विदा करने जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह जगह मां की पूजा अर्चना, पुष्पवर्षा की जा रही हैं। बारिश से बचाने को प्रतिमाओ को पॉलीथिन से ढंका गया है।
यह भी पढे़ं… कन्नौज : अवैध कोचिंग सेंटरों पर जिला विद्यालय निरीक्षक का छापा
