रायबरेली: रामलीला में कलाकारों ने किया राम-केवट संवाद का मंचन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। परशदेपुर कस्बे में चल रही रामलीला में कलाकारों ने राम-केवट संवाद का मंचन किया। कलाकारों की सुंदर व मनोहारी प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। राम चरित मानस की चौपाइयों के बीच नाव पर राम सीता और लक्ष्मण का मनोहारी दृश्य देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। भगवान राम के …

रायबरेली, अमृत विचार। परशदेपुर कस्बे में चल रही रामलीला में कलाकारों ने राम-केवट संवाद का मंचन किया। कलाकारों की सुंदर व मनोहारी प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। राम चरित मानस की चौपाइयों के बीच नाव पर राम सीता और लक्ष्मण का मनोहारी दृश्य देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।

भगवान राम के वन गमन का गंगा पार करते समय का दृश्य मंचन परशदेपुर के रामसागर ताल में किया गया।सजीव मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीराम सरयू नदी किनारे खड़े होकर केवट से नदी पार कराने के लिए आग्रह करते है। केवट प्रभु श्रीराम से उनका परिचय पूछता है।श्रीराम केवट को अपना परिचय देते हैं तो केवट गंगा पार कराने से मना कर देता है उसका कहना था कि ये वही राम हैं जिनके छूते ही पत्थर की शिला नारी बन गई। यहां पर रामकेवट संवाद होता है तब जाकर केवट प्रभु श्री राम से अपने चरण धुलवाने की शर्त रखता है और प्रभु श्री राम के चरण धोने के बाद केवट नदी पार कराते हैं। राम की भूमिका जयदीप मिश्रा, लक्ष्मण की समर दीक्षित, सीता की राम मिश्रा ने निभाई।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद कौशल, भाजपा नेता ओम प्रकाश मौर्या, घनश्याम मिश्रा, जमाल अख्तर, डॉ राम प्रकाश, राजेंद्र कुमार मौर्या, रिंकू मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: रिमझिम फुहारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन

संबंधित समाचार