विजयदशमी : भूतपूर्व सैनिकों ने किया शस्त्र पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। बुराई और अन्याय पर न्याय और अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पर भूतपूर्व सैनिकों ने शस्त्रों की पूजा की। मौदहा कस्बे की गल्ला मंडी में वीरभूमि पूर्व सैनिक बुंदेलखंड कल्याण संगठन की ओर से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान किया गया। संगठन के अध्यक्ष …

हमीरपुर, अमृत विचार। बुराई और अन्याय पर न्याय और अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पर भूतपूर्व सैनिकों ने शस्त्रों की पूजा की। मौदहा कस्बे की गल्ला मंडी में वीरभूमि पूर्व सैनिक बुंदेलखंड कल्याण संगठन की ओर से शस्त्र पूजन किया गया।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, प्रबंधक पीएल अनुरागी, संयोजक अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष बृजलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, मंत्री धनश्याम शर्मा के अतिरिक्त इंद्रजीत, संतराम, मैकू प्रसाद, नईमउददीन सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- विजयदशमी : आस्था के लहरों पर सवार हो निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजय शोभायात्रा

 

संबंधित समाचार