हल्द्वानी: बस हादसा – एसटीएच पहुंचा सड़क हादसे में घायल किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पौड़ी जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक 13 वर्षीय किशोर को इलाज के लिए बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है। लालढांग हरिद्वार निवासी सचिन नाथ पुत्र कुलदीप नाथ के एसटीएच पहुंचने पर एडीएम अशोक जोशी व सिटी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पौड़ी जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक 13 वर्षीय किशोर को इलाज के लिए बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है।

लालढांग हरिद्वार निवासी सचिन नाथ पुत्र कुलदीप नाथ के एसटीएच पहुंचने पर एडीएम अशोक जोशी व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने उसका हालचाल जाना और उसके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही चिकित्सकों को किशोर को बेहतर सुविधा देने के भी निर्देश दिए।
बताया जाता है कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास हुए हादसे में किशोर की मां का देहांत हो गया है।

सचिन दूल्हे की बहन का बेटा है। चिकित्सकों ने उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद वह अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार रवाना हो गया है।

संबंधित समाचार