बहराइच: बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला को पहले पीटा फिर किया निर्वस्त्र, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। इसके बाद निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने …

बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। इसके बाद निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके लड़के से स्कूल में किसी बात को लेकर पडोसी दूसरे लड़के से चार अक्टूबर को विवाद हो गया। घर पहुंचने पर विपक्षी लड़के को पीट रहे थे, जिस पर उसने बीच बचाव करा दिया।

इतने में गांव निवासी गंगू, बानो और उम्मतुल घर से बाहर निकल आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे और लात घूंसों से पिटाई की। जान बचाने के लिए महिला अपने घर में घुस गई, तभी पीछे से गंगू भी घर में घुस आया। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर लात घूंसों से मारापीटा। शोर मचाने पर उसकी बहन और पडोसी आ गए। तब गंगू ने उसके कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया।

सभी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रार्थी की बहन ने किसी तरह उसकी इज्जत बचायी। गंगू ने बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया।महिला ने घटना की सूचना रुपईडीहा थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने आपबीती सुनाई तो कप्तान ने मंगलवार को रुपईडीहा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद रुपईडीहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंगू पुत्र बराती,बानों पत्नी छब्बन,उम्मतुल पत्नी रज्जब और अशफाक पुत्र रज्जब निवासी गण खन्ना पुरवा मदरिया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पांच दिन से गांव में दस्तक दे रहा तेंदुआ, दहशत में हैं ग्रामीण

संबंधित समाचार