चित्रकूट: मंदाकिनी नदी में डूबने से महिला की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत मंदाकिनी नदी के राम घाट पर एक महिला की गुरुवार को डूबकर मौत हो गई। नाविकों ने इस का शव निकाला और किनारे पर रख दिया। लगभग 35 वर्षीय महिला के शरीर पर हरे रंग की साड़ी, पेटीकोट और लाल रंग का ब्लाउज है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की …
चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत मंदाकिनी नदी के राम घाट पर एक महिला की गुरुवार को डूबकर मौत हो गई। नाविकों ने इस का शव निकाला और किनारे पर रख दिया। लगभग 35 वर्षीय महिला के शरीर पर हरे रंग की साड़ी, पेटीकोट और लाल रंग का ब्लाउज है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया पर विफल रही। समाचार भेजे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। माना जा रहा है कि महिला बहुत तड़के स्नान को आई होगी और गहरे पानी में चली जाने से डूब गई होगी।
यह भी पढ़ें:-केदारनाथ आपदा: वो मंजर याद आते ही आज भी सिहर उठती है रूह
