रामपुर : ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सैफनी/रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर बहेटा में आंगन में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घर के आगे नाला बनने के विवाद में गांव के ही कोटा डीलर पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज …
सैफनी/रामपुर/अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर बहेटा में आंगन में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घर के आगे नाला बनने के विवाद में गांव के ही कोटा डीलर पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सैफनी थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर बहेटा निवासी श्याम सिंह (30) परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। पत्नी संतेष के मुताबिक, बुधवार रात दो लोग घर में घुस आए। तमंचा सटाकर श्याम सिंह को गोली मार दी। आरोपी गोली मारकर भागने लगे। इस दौरान उसने आरोपियों को पहचान लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजन श्याम सिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के कोटा डीलर चंद्रभान सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : तेज रफ्तार डंपर ने क्राइम इंस्पेक्टर की कार रौंदी, हालत गंभीर
