रायबरेली: ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर लाखों का माल उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के सरेनी पूरे क्षेत्र में इस समय चोरों ने आतंक मचा रखा है। तीन दिन पहले एक घर से पच्चीस लाख की चोरी के बाद बुधवार की रात चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाया है। क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा से थोड़ी दूर पर ग्राम सचिवालय बना हुआ है। इसे शासन के निर्देश …

रायबरेली। जिले के सरेनी पूरे क्षेत्र में इस समय चोरों ने आतंक मचा रखा है। तीन दिन पहले एक घर से पच्चीस लाख की चोरी के बाद बुधवार की रात चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाया है। क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा से थोड़ी दूर पर ग्राम सचिवालय बना हुआ है। इसे शासन के निर्देश पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया था।

बुधवार पूरी रात बरसात हो रही थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने ग्राम सचिवालय के दरवाजे की कुंडी को तोड़ डाला। और सचिवालय में रखा हुआ कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य कंप्यूटर का सामान , इनवर्टर , बैटरा, सीसीटीवी कैमरा, दो सोलर पैनल , सारा फर्नीचर उठा ले गए है।

गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण ग्राम सचिवालय की तरफ गए तो दरवाजा टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रधान राम बरन सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रधान ने बताया कि चोर करीब दो लाख का माल उठा ले गए हैं। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली हैं, चोरों का पता लगाया जा रहा है।

सचिवालय की सुरक्षा राम भरोसे
सरकार ने सभी ग्राम सचिवालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है। जिसमें मंहगे उपकरण लगे हुए हैं, किंतु किसी सचिवालय की सुरक्षा के लिए चौकीदार की तैनाती नहीं है। इससे सचिवालयों की सुरक्षा राम भरोसे है। पंद्रह दिन के अंदर क्षेत्र के दो सचिवालय को चोर निशाना बना चुके है। किंतु जिम्मेदार इसकी सुरक्षा के प्रति बेपरवाह हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में तीन दर्जन आदर्श ग्राम सचिवालयों का निर्माण कार्य अधूरा, जानें वजह

संबंधित समाचार