पौड़ी: गांव में ही दो अन्य शादियों के चलते बची कुछ लोगों की जान, दहशत में ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले के कोटद्वार बीरोंखाल सिमड़ी में हुए बस हादसे में वाहन चालक समेत 33 बरातियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। हादसे से जुड़ा एक बड़ी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में ही दो अन्य शादियां भी थी, जिसके चलते कुछ …

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले के कोटद्वार बीरोंखाल सिमड़ी में हुए बस हादसे में वाहन चालक समेत 33 बरातियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। हादसे से जुड़ा एक बड़ी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में ही दो अन्य शादियां भी थी, जिसके चलते कुछ लोग संदीप की बारात में शामिल नहीं हो सके। हादसे के बारे में सुनकर गांव में रूके लोग दहशत में हैं।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अुनसार मंगलवार को संदीप की बरात के साथ लालढांग गांव में दो और भी शादी समारोह थे। जिसमें पूजा की ऋषिकेश से बरात आनी और राहुल की शादी का रिसेप्शन पार्टी थी। दो समारोह होने से गांव के कई लोग संदीप की बरात में नहीं जा सके।
गांव में मातम के बीच पूजा की बरात में गिनती के लोग आए। शादी की रस्म अदायगी कर दुल्हन लेकर गए। राहुल की रिस्पेशन पार्टी में भी गिनती के लोग पहुंचे।

संबंधित समाचार