साहित्य में Nobel Prize 2022 की घोषणा, फ्रांसीसी लेखिका Annie Ernaux बनीं विजेता
स्टाकहोम। इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है। नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है। ये भी पढ़ें:-सिंगापुर के स्वास्थ्य …
स्टाकहोम। इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है। नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है।
ये भी पढ़ें:-सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री कहा, बुजुर्गों की देखभाल के लिए विदेशी नर्सों की तलाश में आ रही मुश्किल
स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में गुरूवार को विजेता की घोषणा की। निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया।
BREAKING NEWS:
The 2022 #NobelPrize in Literature is awarded to the French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.” pic.twitter.com/D9yAvki1LL— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2022
तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं। रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-पायलट की हड़ताल से जर्मन विमानन कंपनी की सैकड़ों उड़ानें रद्द, हजारों यात्री प्रभावित
