Women’s Asia Cup 2022 : महिला एशिया कप में सबसे बड़ा उलटफेर, थाईलैंड ने आखिरी ओवर में पाकिस्तान को पीटा
सिलहट। सलामी बल्लेबाज नथाकन चैंथम के अर्धशतक की मदद से थाईलैंड ने गुरुवार को खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया। यह पहली बार हुआ है जब थाईलैंड ने टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान को मात दी है। थाईलैंड ने …
सिलहट। सलामी बल्लेबाज नथाकन चैंथम के अर्धशतक की मदद से थाईलैंड ने गुरुवार को खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया। यह पहली बार हुआ है जब थाईलैंड ने टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान को मात दी है। थाईलैंड ने पाकिस्तान पर एक बॉल रहते हुए चार विकेट से मात दी।
Thailand hold their nerve to register a four-wicket win in the final over ?
They have beaten Pakistan for the first time in Women’s T20Is ?#WomensAsiaCup2022 | Scorecard: https://t.co/5t6gEvjgSe pic.twitter.com/mLs0wB99vf
— ICC (@ICC) October 6, 2022
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन, उसकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 116 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से सिदरा अमीन ने 56 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए। चैंथम ने 51 गेंदों पर 61 रन बनाए जिससे थाईलैंड में एक गेंद शेष रहते हुए छह विकेट पर 117 रन बनाकर अभी तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
Pure joy ?
What a win, @ThailandCricket ?#WomensAsiaCup2022pic.twitter.com/2biBESwySy
— ICC (@ICC) October 6, 2022
चैंथम ने अपनी पारी पांच चौके और दो छक्के लगाए। एक अन्य मैच में मेजबान बांग्लादेश में मलेशिया को 88 रन से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुर्शिदा खातून (56) और कप्तान निगार सुलताना (53) के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 129 रन बनाए और इसके बाद मलेशिया को 41 रन पर ढेर कर दिया।
ये भी पढ़ें : संदीप लामिछाने नेपाल पहुंचते ही गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का है आरोप
