इटावा: बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने तमंचा दिखाकर की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम घरबार के समीप फिरोजाबाद के बाइक सवार दंपती जो अपने बहनोई के यहां आ रहे थे बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर लूट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई गई है। जब फिरोजाबाद जिले …

इटावा। जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम घरबार के समीप फिरोजाबाद के बाइक सवार दंपती जो अपने बहनोई के यहां आ रहे थे बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर लूट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई गई है।

जब फिरोजाबाद जिले के नगला बल जायमई निवासी दाऊ दयाल 48 वर्ष अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बलरई क्षेत्र के ग्राम गदोखर में रिश्तेदारों में आये थे उसके बाद वह धरबार अपने बहनोई के यहां जा रहे थे तभी बाइक सवार लुटेरों ने घरबार गांव से कुछ ही पहले उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और तमंचा लगाकर मंजू देवी की गले से मंगलसूत्र अंगूठी झुमकी तथा नकदी व मोबाइल, तथा उसके पति दाऊदयाल से गले की चैन लूटकर फरार हो गया।

दंपत्ति ने इस घटना की जानकारी घरबार में रिश्तेदारो को दी उसके बाद यह खबर पुलिस को दी तो बलरई तथा जसवंतनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और लुटेरों की खोजबीन की परंतु उनका कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है जांच पड़ताल कर रहे हैं जांच करने के पश्चात मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-दुर्घटना : बाढ़ के पानी में अनियंत्रित होकर पुलिया से बाइक गिरी, दंपती की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता