सुल्तानपुर: एसडीएम ने किया राशन की दुकानों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बल्दीराय, सुल्तानपुर: एसडीएम बल्दीराय वंदना पांडेय ने पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के कस्बा माफ़ियात, चककारी भीट व मोहम्मद काजी में सस्ते गल्ले की कई दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के दस्तावेज देखे। कार्ड धारकों की सूची का अवलोकन किया। इनमें से कितने गत माह राशन ले गए और कितना राशन …

अमृत विचार, बल्दीराय, सुल्तानपुर: एसडीएम बल्दीराय वंदना पांडेय ने पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के कस्बा माफ़ियात, चककारी भीट व मोहम्मद काजी में सस्ते गल्ले की कई दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के दस्तावेज देखे। कार्ड धारकों की सूची का अवलोकन किया।

इनमें से कितने गत माह राशन ले गए और कितना राशन स्टाक में है, यह सभी जानकारी ली। इसके बाद राशन की गुणवत्ता के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने सभी विक्रेताओं को कार्ड धारकों को समय से राशन वितरित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर : गोमती में कूदे युवक का शव बरामद

संबंधित समाचार