अमरोहा : मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बुझाने के प्रयास में तीन रसोइएं झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। इस दौरान खाना बना रहीं तीन रसोईयां आग की चपेट में आकर झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। इस दौरान खाना बना रहीं तीन रसोईयां आग की चपेट में आकर झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रहरा में गुरुवार को रसोईया मिड-डे मील का खाना बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर बदलते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सिलेंडर में तेज लपटें उठती देख विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान खाना बना रही रसोईया सरिता, देववती तथा बबीता गंभीर रूप से झुलस गई।

आनन-फानन में विद्यालय में रखें अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। वहीं,गंभीर रूप से झुलसी तीनों रसोइयों को रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मामलें में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि अचानक रसोई में सिलेंडर बदलते समय आग लग गई। नया सिलेंडर आया था,उसको लगाया जा रहा था। आग लगने से तीन रसोईया झुलस गई है। जिन्हें सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- बरेली: व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उड़ाया बैग, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार