हमीरपुर: डीएम और एसपी ने साइबर जागरूकता अभियान में दी जरूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। राजकीय महिला महाविद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को डीएम डा. चंद्र भूषण व एसपी शुभम पटेल ने छात्राओं, शिक्षकों व व्यापार मंडल सदस्य व सम्भ्रांत लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। जिसमें विभिन्न माध्यमों जैसे डेविड कार्ड/एटीएम फ्रॉड, एटीएम एक्सचेंज व एटीएम क्लोन फ्राड, फोन काल …

हमीरपुर, अमृत विचार। राजकीय महिला महाविद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को डीएम डा. चंद्र भूषण व एसपी शुभम पटेल ने छात्राओं, शिक्षकों व व्यापार मंडल सदस्य व सम्भ्रांत लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। जिसमें विभिन्न माध्यमों जैसे डेविड कार्ड/एटीएम फ्रॉड, एटीएम एक्सचेंज व एटीएम क्लोन फ्राड, फोन काल फ्राड, यूपीआई फ्राड, आनलाइन लाटरी/इनाम/केबीसी इत्यादि लिंक भेजने से संबंधित जानकारी दी गई। कहा पारिजनों व आस-पड़ोस के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक करें।

बताया गया कि आज कल साइबर अपराधी कॉल कर स्वयं को रिस्तेदार/मित्र बताते हैं और पैसे भेजने की बात करते हैं। ओटीपी, यूटीआई पिन डालने पर पीड़ित के खाते से रकम कट जाती है। उन्होंने साइबर फ्रॉड के प्रकरणों में किए गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख कर विश्वास दिलाया कि यदि किसी के साथ वित्तीय साइबर फ्रॉड़ होता है तो तुरंत साइबर सेल, संबंधित थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी अनूप कुमार, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीओ रवि प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: ज्योतिषाचार्या मंजू जोशी को बरेली में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार