गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के जुलूस में मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के असुरन में गुरुवार की रात को मूर्ति विजर्सन के दौरान डांस करने को लेकर हुए विवाद में कुछ मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दिया। युवक की पहचान रिटायर्ड दरोगा के पुत्र विकास तिवारी (28) के रूप में हुई है। विकास को तीन गोलियां लगी हैं। युवक को …

गोरखपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के असुरन में गुरुवार की रात को मूर्ति विजर्सन के दौरान डांस करने को लेकर हुए विवाद में कुछ मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दिया। युवक की पहचान रिटायर्ड दरोगा के पुत्र विकास तिवारी (28) के रूप में हुई है। विकास को तीन गोलियां लगी हैं।

युवक को इलाज हेतु तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहाँ से उसकी स्थित गम्भीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया गया,किन्तु परिजन उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करवा रहे हैं। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।घटना से सम्बंधित सीसी टीवी फुटेज देखी जा रही है।

बता दें कि शाहपुर थानक्षेत के असुरन में गुरुवार देर शाम दुर्गा मूर्तियां विसर्जन के लिए निकाली जा रही थी, जिसमे शामिल युवक डीजे की आवाज पर नाचने में मशगूल थे।इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में बवाल हो गया। जिसमे बात बढ़ने पर कुछ मनबढ़ों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सेवानिवृत्त दारोगा के 28 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी को गोली मार दी।फायरिंग में गोलियां उसके पेट और हाथ मे लगी हैं।फायरिंग की आवाज से जुलूस में अफरातफरी मच गई।

आनन फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया,जहाँ स्थित गम्भीर देखकर उसे लखनऊ भेज दिया गया,किन्तु परिजन उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करवा रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि बदमाशों की तलाश चल रही है।सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार