रायबरेली: एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गांव के एक घर में अचानक रसोई गैस के सिलेंडर और किचन में आग लग गई। जिससे पूरे गांव के भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ है। खीरों थाना क्षेत्र के गांव जेरी निवासी बिन्दा कुरील की पत्नी …

रायबरेली। गांव के एक घर में अचानक रसोई गैस के सिलेंडर और किचन में आग लग गई। जिससे पूरे गांव के भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ है। खीरों थाना क्षेत्र के गांव जेरी निवासी बिन्दा कुरील की पत्नी मीना अपने घर में एलपीजी सिलेंडर से चाय बनाने जा रही थी।

बताते हैं कि उन्होंने जैसे ही सिलेंडर से गैस खोला और माचिस जलाया ,सिलेंडर के रेगुलेटर से तेज गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। आज लगने के बाद महिला तेजी से बाहर भाग गई। उसके बाद गांव के भगदड़ मच गई। कुछ ग्रामीणों ने मिलकर सिलेंडर पर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। इस बीच दमकल की गाड़ी और पुलिस बल भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच चुका था । किंतु तब तक आग को काबू में किया जा चुका था।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

संबंधित समाचार