झारखंड: शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, हालत नाजुक
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में चर्चित अंकिता हत्याकांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शादीशुदा सनकी आशिक ने एक युवती को जिंदा जला दिया। पेट्रोल कांड का यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है। यहां एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा …
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में चर्चित अंकिता हत्याकांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शादीशुदा सनकी आशिक ने एक युवती को जिंदा जला दिया। पेट्रोल कांड का यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है। यहां एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर स्थिति में झुलसी युवती को दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
DSP शिवेंद्र (दुमका, झारखंड) ने बताया कि हमें पता चला है कि एक लड़की को एक युवक ने जला दिया। पीड़िता को रांची रेफर किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। आरोपी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे क्योंकि लड़का शादीशुदा है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार लड़की बालिग है और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है वो इस बात का संकेत है कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।
ये भी पढ़ें : Video: एकतरफा प्यार में छात्रा को जिंदा जलाकर मारने वाला शाहरुख कस्टडी में मुस्कुराता दिखा
दरअसल भालकी गांव की रहने वाली पीड़िता मारुति कुमारी को उसके ही कथित शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की की स्थिति काफी गंभीर है और उसे फूलों झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल कांड की पीड़िता मारुति कुमारी और आरोपी राजेश राउत के बीच साल 2019 से दोस्ती थी। इसी वर्ष 2022 के फरवरी महीने में प्रेमी राजेश राउत की शादी हो गई। इसके बाद पीड़िता मारुति कुमारी के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। इधर, राजेश राउत ने पीड़िता से कहा कि वह उससे भी शादी करेगा। साथ ही धमकी दी कि अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा।
इसी क्रम में गुरुवार रात यह घटना घटी. राजेश मारुति घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बता दें कि आरोपी राजेश राउत हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है। पीड़िता मारुति कुमारी ने अस्पताल में मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए बताया कि आरोपी राजेश ने उससे 3 दिन पहले कहा था अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हें जला कर मार दूंगा। धमकी के ठीक दूसरे ही दिन आरोपी राजेश रावत ने मारुति कुमारी को रात 1:00 पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जब वह अपनी नानी के साथ अपने घर में सो रही थी।
बता दें इसके पहले भी झारखंड के उपराजधानी दुमका में ही एक नाबालिग बेटी अंकिता को विशेष समुदाय के 2 दरिंदों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था। इलाज के क्रम में नाबालिक बच्ची अंकिता की मौत रिम्स अस्पताल में हो गई थी।
ये भी पढ़ें : अंकिता हत्याकांड: झारखंड HC ने लिया संज्ञान, DGP से मांगी रिपोर्ट, मृतका के परिवार को मिलेगी सुरक्षा
