मुरादाबाद : 25,000 की इनामी सेक्स रैकेट संचालिका फैजवी ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर
मुरादाबाद,अमृत विचार। सेक्स रैकेट का संचालन व नाभि नाबालिग संघ सिलसिलेवार दुष्कर्म की आरोपी फैजवी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंच गई। फैजवी की गिरफ्तारी पर मुरादाबाद के एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कोर्ट ने फैजवी को जेल भेज दिया। 11 फरवरी को 14 वर्षीय एक किशोरी ने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सेक्स रैकेट का संचालन व नाभि नाबालिग संघ सिलसिलेवार दुष्कर्म की आरोपी फैजवी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंच गई। फैजवी की गिरफ्तारी पर मुरादाबाद के एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कोर्ट ने फैजवी को जेल भेज दिया।
11 फरवरी को 14 वर्षीय एक किशोरी ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कस्बा स्थित ख्वाजा कालोनी की रहने वाली फैजवी के घर में उसके साथ छह आरोपियों ने सिलसिलेवार दुष्कर्म किया। फैजवी नाम की महिला ने धोखे से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म आरोपियों में फैजवी के पति नदीम, उस्मान, राजीव, मुनासिफ के अलावा एक अज्ञात डाक्टर व एक अज्ञात व्यक्ति का नाम शामिल था।
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म आरोपी डाक्टर की पहचान के रूप में हुई। उसे भी कोर्ट जेल भेज चुकी है। मुकदमे के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मुख्य अभियुक्त फैजवी करीब नौ माह तक फरार रही। कोर्ट के आदेश पर बीते रविवार को बिजनौर पुलिस ने फैजवी के घर की कुर्की की। फैजवी की गिरफ्तारी पर एसएसपी मुरादाबाद ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया। कानून के लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच फैजवी सोमवार को रूप बदल कर कचहरी परिसर में दाखिल हो गई।
सूत्रों की माने तो चेहरे पर मास्क व शरीर पर काला कोट पहनकर वह पोक्सो कोर्ट तक पहुंची। कोर्ट के बाहर कपड़े चेंज करने के बाद वह जज के समक्ष पेश हुई। वहां से फैज भी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फैजवी के समर्पण के बाबत पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि महिला ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस
