पीलीभीत: रोटरी दशहरा मेला की तारीख बदली, जानें कब लगेगा मेला
पीलीभीत, अमृत विचार। 08 अक्टूबर से लगने वाले रोटरी दशहरा मेला को बारिश के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह मेला 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर से तक लगाया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत की रोटरी दशहरा मेला कमेटी की एक आपात बैठक अध्यक्ष डा. मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें …
पीलीभीत, अमृत विचार। 08 अक्टूबर से लगने वाले रोटरी दशहरा मेला को बारिश के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह मेला 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर से तक लगाया जाएगा।
रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत की रोटरी दशहरा मेला कमेटी की एक आपात बैठक अध्यक्ष डा. मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दशहरे मेले के आयोजन पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बारिश के कारण मेले को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया जाए।
मेला चेयरमैन देवेश बंसल ने बताया कि अब रोटरी दशहरे मेले का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पूर्व की भांति ही होंगे। जिस दिन जो प्रतियोगिता होनी थी वह उसी दिन होंगी। बैठक में मेला सहसयोजक रो. अवधेश गुप्ता, रो. राहुल अग्रवाल, रो. अनिल अग्रवाल, रो. पंकज महातिया, रो. परविन्दर सिंह सैहमी, सचिव रो. कार्तिक भसीन, रो. माणिक मित्तल, रो. अश्वनी अग्रवाल, रो. राजीव मेहरोत्रा, रो. दिनेश चन्द्र आदि अनेक रोटेरियन मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : रोटरी क्लब बरेली साउथ में 6, 7 और 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा 36वां विराट दशहरा मेला
