Bigg Boss 16: पहले वीकेंड वार पर मान्या और स्रिजिता की फाइट, कैसे करेंगे रिएक्ट सलमान खान?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस का 16वां सीजन ऑन एयर को लेकर दर्शक बेहद एक्साइट थे। अब उनका वही एक्साइटमेंट वीकेंड वार एपिसोड को लेकर है। दर्शकों के एक्साइटमेंट को बूस्ट करने लिए मेकर्स ने पहले वीकेंड वार का प्रोमो वीडियो जारी किया है। सलमान खान शुक्रवार का वार में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को होस्ट करेंगे। …

मुंबई। बिग बॉस का 16वां सीजन ऑन एयर को लेकर दर्शक बेहद एक्साइट थे। अब उनका वही एक्साइटमेंट वीकेंड वार एपिसोड को लेकर है। दर्शकों के एक्साइटमेंट को बूस्ट करने लिए मेकर्स ने पहले वीकेंड वार का प्रोमो वीडियो जारी किया है। सलमान खान शुक्रवार का वार में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को होस्ट करेंगे। वीडियो में सलमान खान घर के अंदर माैजूद हैं वहीं कंटेस्टेंट मिस इंडिया मान्या सिंह और स्रिजिता के बीच फाइट होते दिख रही हैं। इन दोनों कंटेस्टेंट्स पर सलमान का क्या रिएक्ट होगा। यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें:-आज ही रिलीज हुई Arun Bali की फिल्म ‘GoodBye’, और कह गए दुनिया को अलविदा

श्रीजिता के एक्टिंग करियर पर मान्या का कंमेंट
बिंग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो विडियो में मान्या और श्रीजिता के बीच हीट मूमेंट दिखाया गया है। श्रीजिता के एक्टिंग करियर पर मान्या कमेंट करती दिख रही हैं। मान्या को लगता है कि उन्होंने देश के लिए बड़ा काम किया है जबकि श्रीजिता क्या हैं, सिर्फ एक एक्ट्रेस।

सलमान खान का क्या होगा रिएक्शन
मान्या और श्रीजिता के इस फाइट को देख सलमान का क्या रिएक्शन होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। देखना ये भी होगा। सलमान खान किसका पक्ष लेंगे और किसको डांट लगाएंगे।

ये भी पढ़ें:-मशहूर अभिनेता Arun Bali का 79 वर्ष की आयु में निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

 

संबंधित समाचार