झांसी फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान टैंक में गोला फटने से दो जवान शहीद, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी के झांसी जिले में बबीना कैंट रेंज फायरिंग में युद्धाभ्यास के दौरान टैंक में गोला फटने से दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक घायल हो गया है। सैन्य अफसर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। बबीना रेंज फायरिंग झांसी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान …

झांसी। यूपी के झांसी जिले में बबीना कैंट रेंज फायरिंग में युद्धाभ्यास के दौरान टैंक में गोला फटने से दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक घायल हो गया है। सैन्य अफसर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। बबीना रेंज फायरिंग झांसी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहां कैंटोनमेंट एरिया बनाया गया था। यह तब ब्रिटिश आर्मी के बेस की तरह काम करती थी। अब यह एशिया में सबसे बड़े सैन्य ठिकाने के तौर पर तब्दील हो गई है, जो 2749 एकड़ क्षेत्र में फैली है।

हादसे में नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया (41) और सुकांता मंडल शहीद हो गए। दोनों जवान पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं, संतकबीर नगर के रहने वाले टैंक ड्राइवर प्रदीप सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बबीना आर्मी अस्पताल ले भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: बारिश में गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार