मुरादाबाद : पति व उसके दोस्तों को अय्याश बताकर महिला ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा
मुरादाबाद,अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई एक महिला ने अपने ही पति व उसके दोस्तों को अय्याश बता कर उनके उपर गंभीर आरोप मढ़ा। महिला ने दो टूक कहा कि नशे का आदी पति व उसके साथी पीड़िता की अस्मत लूटने की कोशिश में हैं। पूर्व में कई बार दुष्कर्म की कोशिश …
मुरादाबाद,अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई एक महिला ने अपने ही पति व उसके दोस्तों को अय्याश बता कर उनके उपर गंभीर आरोप मढ़ा। महिला ने दो टूक कहा कि नशे का आदी पति व उसके साथी पीड़िता की अस्मत लूटने की कोशिश में हैं। पूर्व में कई बार दुष्कर्म की कोशिश करते हुए आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपी पति व उसके दोस्त महिला को सेक्स रैकेट के झूठे जाल में फंसाने पर भी अमादा हैं। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कटघर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि 6 अक्टूबर 2013 को थाना क्षेत्र में छोटी मंडी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई। तब महिला को नहीं पता था कि उसका पति पहले भी दो शादियां कर चुका है। महिला को धोखे में रखकर आरोपी पति ने नउसके साथ फेरे लिए। फिलहाल दंपति 3 बच्चों के मां -बाप हैं।
महिला के मुताबिक उसका पति शराबी है। वह अपने दोस्तों के साथ नशे में धुत होकर घर में आता है। उनमें से ही दो दोस्त उठी मंडी हुआ रामचंद्र निवासी सूरज नगर पीतल बस्ती एक दिन महिला के घर में घुसे। दोनों आरोपियों ने महिला से अश्लील हरकतें करते हुए उससे छेड़छाड़ की। दुष्कर्म के प्रयास में आरोपियों ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला के कड़े प्रतिरोध व शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। फरार होने से पहले दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि मुंह खोला तो खैर नहीं होगी। महिला के मुताबिक दोनों आरोपियों से उसे जान का खतरा है। जान माल के खतरे से संबंधित आडियो महिला के पास है।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके चरित्र हनन पर आमादा हैं। महिला को झूठे सेक्स रैकेट की फर्जी संचालिका बता कर समाज में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के गुहार व एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपियों में एक नाम अधिवक्ता का बताया जा रहा है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : 25,000 की इनामी सेक्स रैकेट संचालिका फैजवी ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर
