अभी भी नाजुक है मुलायम सिंह की हालत, हेल्थ बुलेटिन में आया अपडेट
लखनऊ, अमृत विचार। मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से अभी कुछ देर पहले ही उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही …
लखनऊ, अमृत विचार। मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से अभी कुछ देर पहले ही उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। साथ ही एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
बताते चलें कि बीते रविवार से मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सपा संरक्षक को देखने देश के कई हिस्सों से रोज उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ता आ रहे हैं। वहीं उनके परिवार के सदस्य और पार्टी पदाधिकारी नेताजी के साथ ही मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें-ट्रेन की खिड़की से गिरकर बच्चे की मौत
