पीलीभीत: फिर निकला घोटाले का जिन्न, फर्जी मस्टरोल से हजारों का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में जिम्मेदारों की ओर से विकास के नाम पर खेल नहीं थम रहा है। पुराने प्रकरण अभी शांत नहीं हुए थे कि घोटाले का एक और जिन्न निकल आया। सिमरा तालाब में कराए गए काम में फर्जी मस्टररोल बनाकर मजदूरी निकाल दी गई। सीडीओ …

पीलीभीत, अमृत विचार। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में जिम्मेदारों की ओर से विकास के नाम पर खेल नहीं थम रहा है। पुराने प्रकरण अभी शांत नहीं हुए थे कि घोटाले का एक और जिन्न निकल आया। सिमरा तालाब में कराए गए काम में फर्जी मस्टररोल बनाकर मजदूरी निकाल दी गई। सीडीओ से हुई शिकायत के बाद एडीओ पंचायत की अगुवाई में टीम ने पहुंचकर जांच की। श्रमिकों के बयान भी दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: रोटरी दशहरा मेला की तारीख बदली, जानें कब लगेगा मेला

मामला पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुदपुर का है। बीते दिनों यहां के श्रमिकों ने एक शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी। जिसमें बताया था कि उन लोगों ने सिमरा अमृत सरोवर तालाब में मनरेगा के तहत मजदूरी की। 25 मई से 15 जून तक यानि करीब 22 दिन तक काम हुआ। इसके बाद रोजगार सेवक की ओर से 40-40 दिन के फर्जी मस्टररोल बनाकर भुगतान किया गया।

आरोप था कि जिन श्रमिकों ने काम किया, उन्हें अपनी मेहनत का भी भुगतान नहीं हो सका है। कई ऐसे श्रमिक भी लगातार भुगतान पा रहे हैं, जिन्होंने अब तक कोई काम ही नहीं किया है। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने जांच के आदेश कर दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को एडीओ आईएसबी, सचिव मंजू मिश्रा टीम के साथ ग्राम पंचायत में पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की।

कई घंटे तक छानबीन चलती रही और शिकायतकर्ता श्रमिकों के बयान भी दर्ज किए गए। श्रमिकों की ओर से दी गई भुगतान की सूची समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी सत्यापन किया गया।

रुदपुर ग्राम पंचायत में फर्जी भुगतान से जुड़ी शिकायत बीते दिनों सीडीओ से की गई थी। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में जांच करने के लिए गए थे। श्रमिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी जांच रिपोर्ट प्रताप नहीं हुई है— धमेंद्र प्रताप, सीडीओ।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बिजली का तार टूटकर किसान पर गिरा, करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार