चित्रकूट: प्रदेश सरकार ने जिले के विकास को दिए 25 करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता एक बार फिर दिखी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने जिले में विकास के लिए लगभग 25 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी है। इनके लिए कार्यदायी संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दे दी गई है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति …

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता एक बार फिर दिखी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने जिले में विकास के लिए लगभग 25 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी है। इनके लिए कार्यदायी संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दे दी गई है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने सीता जी एवं भाई लक्ष्मण के साथ यहां कई वर्ष गुजारे थे। इसके अलावा यहां ऋषियों-मुनियों के आश्रम तथा भगवान श्रीराम से जुड़े कई पौराणिक स्थल मौजूद हैं। बारहों महीने देश-विदेश से श्रद्धालु इन स्थानों का दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा यहां मनोरम प्राकृतिक दृश्य रमणीक स्थल हैं। प्रदेश सरकार इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये सभी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं।

रामघाट के पास उप्र पर्यटन चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 223.37 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से यहां प्रवेश द्वार भी बनेगा। इसके अलावा 473.63 लाख से तीर्थक्षेत्र में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण होगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीतापुर में पर्यटन विकास के लिए 86.72 लाख धनराशि स्वीकृत किए गए हैं। इन तीनों कामों को कराने की जिम्मेदारी उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की है।

इसके अलावा पर्यटन चौराहे से रामघाट एवं शिवरामपुर तिराहे तक स्ट्रीट लाइट एवं परिक्रमा मार्ग में 63 केवीए जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए 495.74 लाख स्वीकृत किए गए हैं। उप्र प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन इस काम को करेगा। लालापुर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के आसपास पर्यटक आवास गृह बनाए जाने के लिए सरकार ने 12.55 करोड़ स्वीकृत किए हैं। बताया कि इसकी कार्यदायी संस्था को नामित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें-भीमताल-नौकुचियाताल पर 50 लाख की लागत से होगा डामरीकरण

संबंधित समाचार