मूसलाधार बारिश : उफनाये नाले, घरों में घुसा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बांदा। क्वांर के महीने में सावन-भादौं की तरह हो रही हो रही बरसात अब आम लोगों पर कहर बरपा रही है। लगातार चार दिन से बारिश के न थमने से नाले और नालियां उफना रही हैं। मंडल मुख्यालय समेत अतर्रा और अन्य कस्बों के लोग जलभराव की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। …

अमृत विचार बांदा। क्वांर के महीने में सावन-भादौं की तरह हो रही हो रही बरसात अब आम लोगों पर कहर बरपा रही है। लगातार चार दिन से बारिश के न थमने से नाले और नालियां उफना रही हैं। मंडल मुख्यालय समेत अतर्रा और अन्य कस्बों के लोग जलभराव की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को हुई जबरदस्त बारिश के चलते तमाम घरों में पानी घुस गया। लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।

बेमौसम बरसात अब लोगों को नागवार गुजर रही है। मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण तमाम जगह जलभराव हो जाने के कारण लोग खासे परेशान रहे। डीसीडीएफ वाली गली की सारी नालियां एक घंटे की बारिश में उफना गई। पानी सड़क से होकर बहने लगा। इसी तरह बन्यौटा में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जीआईसी मैदान और जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव होने के कारण खेलकूद की गतिविधियां थम गईं।

साथ ही बरसात का पानी जमा हो जाने से मंडल मुख्यालय में मच्छरों की बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अतर्रा समेत जनपद के अन्य कस्बों में भी मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शुक्रवार को हुई जबरदस्त बारिश ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था के इंतजामों की पोल खोल दी। तकरीबन एक दर्जन वार्डों और मोहल्ले की सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन ठप हो गया।

नाली और नालों के चोक होने के कारण गांधी चौक, तुलसी नगर, लखन कॉलोनी, चूड़ी गली, कटरा बाजार, राजेंद्र नगर, अंबेडकर नगर समेत दर्जन भर वार्डों में बारिश का पानी लोगों घरों में घुस गया। तमाम घरों में तो लोगों गृहस्थी का सामान भी भीग जाने से खराब हो गया। लोग हाथों में बाल्टी लेकर अपने घरों का पानी बाहर निकालते दिखाई दिये। जलभराव के कारण लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आम जनमानस को जलभराव का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, युवा व्यापार कांग्रेस जिला महासचिव सूरज बाजपेई, सपा नेता विवेकबिंदु तिवारी, संजय साहू, दिनेश दादू गुप्ता, सभासद लालबाबू सिंह, भानूप्रताप सिंह आदि ने उप जिलाधिकारी विकास यादव से सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद: झमाझम बारिश से उफनाया नाला, कई स्थानों पर हुआ जलभराव, शहर समेत सात सौ गांवों की बिजली भी हुई ठप

संबंधित समाचार