उपभोक्ताओं को राहत, असम सरकार ने 190 करोड़ रुपये की बिजली खरीद सब्सिडी को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में बिजली दरों में बढ़ोतरी से बचने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी को 190 करोड़ रुपये की बिजली खरीद सब्सिडी देने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान मंत्रिमंडल …

गुवाहाटी। असम सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में बिजली दरों में बढ़ोतरी से बचने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी को 190 करोड़ रुपये की बिजली खरीद सब्सिडी देने का फैसला किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) को सब्सिडी देने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें- JMM की बैठक: नेता और कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार- हेमंत सोरेन

असम के मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने 300.07 करोड़ रुपये की लागत वाली 24 मेगावाट क्षमता की कार्बी लंगपी मिडिल-2 परियोजना को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने की तारीख से 36 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इससे असम पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीजीसीएल) को राज्य में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने मौजूदा बिल्डिंग परमिट प्रणाली को बदलने के लिए राज्य के मास्टर प्लान क्षेत्रों के लिए असम यूनिफाइड बिल्डिंग नियम, 2022 को भी मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन लगातार दूसरे दिन भी जानवर से टकराई, हादसों पर आया रेल मंत्री का बयान

संबंधित समाचार