क्या यह सच है? कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने छोड़ दिया कपिल शर्मा का शो!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  लॉक डाउन के चलते पिछले तीन महीनों से सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी थी। ऐसे में दर्शकों ने सोनी टीवी का सबसे पॉप्युलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को बहुत मिस किया। लेकिन अब मिड जुलाई से इस शो के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट किए जाएंगे। शूटिंग शुरू हो चुकी …

मुंबई।  लॉक डाउन के चलते पिछले तीन महीनों से सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी थी। ऐसे में दर्शकों ने सोनी टीवी का सबसे पॉप्युलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को बहुत मिस किया। लेकिन अब मिड जुलाई से इस शो के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट किए जाएंगे। शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं कृष्‍णा अभिषेक, भारती सिंह और मुबीन सौदागर अब शायद उनकी टीम का हिस्सा नहीं रहे। दरअसल, हाल ही में कृष्‍णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जहां उनके साथ भारती सिंह और मुबीन सौदागर भी नजर आ रहे हैं।

कृष्‍णा ने सोशल मीडिया पर अपने शो का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा कि बहुत लंबे समय बाद शूटिंग पर लौटे हैं। हर 10 मिनट में हाथ सैनिटाइज कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी तरीके से पालन किया जा रहा है। हर लंच या ड‍िनर ब्रेक में कॉस्‍ट्यूम बार-बार धुलते हैं। स्‍टाफ पूरी तरह से पीपीई किट में कवर रहता है और हमारे साथ ब‍िलकुल नहीं घुलता-मिलता। ये हमारा नया शो, ‘फनहित में जारी’।

आपको बता दें कि कृष्‍णा अभिषेक ‘द कपिल शर्मा शो’ में सपना के किरदार में नजर आते रहे हैं। वहीं भारती भी कपिल के शो में कई किरदार न‍िभाती हुई द‍िखाई दी हैं। कृष्‍णा ने इस नए शो में कॉमेडियन मुजीब भी नजर आने वाले हैं। ये तीनों ही इससे पहले भी कुछ शोज में साथ नजर आ चुके हैं। भारती और कृष्‍णा का यह नया शो भारती के पति और राइटर हर्ष ल‍िंबाचिया का प्रोडक्‍शन हाउस बना रहा है।

संबंधित समाचार