वायरल वीडियो : महिला को तालाब में पीटने के मामले में चार गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ । निगोहा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मीरखनगर कस्बे में महिला की पिटाई करते हुए उसे तालाब में डूबोने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दबंगों के खिलाफ महिला की बेटी ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। जब यह वीडियो तुल पकड़ने लगा। उसके बाद एसपी देहात डॉ. हृदयेश कुमार ने …
अमृत विचार, लखनऊ । निगोहा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मीरखनगर कस्बे में महिला की पिटाई करते हुए उसे तालाब में डूबोने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दबंगों के खिलाफ महिला की बेटी ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। जब यह वीडियो तुल पकड़ने लगा। उसके बाद एसपी देहात डॉ. हृदयेश कुमार ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मीरखनगर निवासिनी रीमा देवी के मुताबिक तालाब में सिंघाड़े की फसल लगा रखी है। मंगलवार को गांव का अमित जानवर लेकर तालाब पर गया था। जिसकी वजह से फसल नष्ट हो गई थी। विरोध करने पर अमित ने भाई विक्की, अर्पित और रिश्तेदार कल्लू के साथ मिल कर रीमा को बुरी तरह से पीटा था। उसे तालाब में डूबो कर मारने का प्रयास किया था। बहू को बचाने के लिए दौड़ी माया देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी।
बुधवार को हुई घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए अमित, विक्की, अर्पित और अंकित को पकड़ा गया है। एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक रीमा की बेटी शालिनी ने घटना का वीडियो बनाया था।
आरोप था कि मारपीट करते हुए अमित ने मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये और लॉकेट छीन लिया था। एसपी ग्रामीण ने शुक्रवार को निगोहां कोतवाली पहुंच कर पीडि़ता से बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा लिखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने आनन फानन में आरोपियों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से मांगे रुपये
