फर्रुखाबाद में फूड प्वाइजनिंग से 16 लोगों की बिगड़ी हालत, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जहानगंज क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में एक ग्रामीण के घर हुई दावत में खाना खाने से 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। रात में एंबुलेंस से ग्रामीणों को सीएचसी कमालगंज व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम व सीएमओ ने सीएचसी कमालगंज पहुंच कर भर्ती ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मोहद्दीनपुर निवासी …

फर्रुखाबाद। जहानगंज क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में एक ग्रामीण के घर हुई दावत में खाना खाने से 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। रात में एंबुलेंस से ग्रामीणों को सीएचसी कमालगंज व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम व सीएमओ ने सीएचसी कमालगंज पहुंच कर भर्ती ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।

मोहद्दीनपुर निवासी अनिल कुमार ने घर में सबमर्सिबल लगवाया था। शुक्रवार शाम को पूजा अर्चना और कथा कराई। इसके बाद दावत की, इसमें रिश्तेदारों के अलावा आसपास के ग्रामीणों को बुलाया था। दावत में खाना खाने से रात में 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। उनको पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। एंबुलेंस से अनिल कुमार (20), रविंद्र (29), भावना (5), विपिन (13), मोनू (25) व रितिक (7) को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। संतापल (47), गुड्डी देवी (40), निर्मला (36), राधा (14) व जितेंद्र (11) का लोहिया अस्पताल भेजा गया। अन्य लोगों को उनके परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शनिवार सुबह मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार सुबह 8 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने भर्ती ग्रामीणों से पूछताछ की। विपिन के पिता वेदराम ने बताया कि दावत में सभी ने टमाटर आलू, सूखे आलू की सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी, पंजीरी व पंचामृत खाया। कुछ लोग तो ठीक हैं, लेकिन कुछ की तबियत बिगड़ गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शोभित को टीम के साथ गांव में जाकर अन्य लोगों को दवा देने के निर्देश दिए। 8:45 बजे उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मरीजों से पूछताछ। इसके बाद वह गांव मोहद्दीनपुर गए। वहां ग्रामीणों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : फूड प्वाइजनिंग से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार