देहरादून: एवलांच हादसा – शुभम सांगुड़ी का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी में द्रोपदी का डांडा में आए एवलांच हादसे में लापता नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी निम के प्रशिक्षु शुभम सांगूड़ी का शव बरामद हो गया है, इस खबर से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। शुभम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा से करीब दस किमी …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी में द्रोपदी का डांडा में आए एवलांच हादसे में लापता नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी निम के प्रशिक्षु शुभम सांगूड़ी का शव बरामद हो गया है, इस खबर से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

शुभम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा से करीब दस किमी दूर सांगड गांव के स्थानीय श्मशान घाट पर होगा।

शुभम के पिता दीवान सिंह टैक्सी संचालक हैं। बता दें कि शुभम की माता का दो साल पहले बीमारी से निधन हो गया था, जबकि बहन रुद्रपुर में जॉब करती है। शुभम 10 सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी गया था। 14 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में गया था। वहीं बीते दिवस अल्मोड़ा के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट का भी शव बरामद हुआ था।

संबंधित समाचार