Russia-Ukraine War : रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में विस्फोट, ब्रिज पर चल रही ट्रेन में लगी आग
मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। खबर है कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में जोरदार विस्फोट हुआ है। रूसी मीडिया के अनुसार, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर एक मालगाड़ी के ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ। हालांकि, धमाके के कारणों का अभी खुलासा …
मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। खबर है कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में जोरदार विस्फोट हुआ है। रूसी मीडिया के अनुसार, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर एक मालगाड़ी के ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ। हालांकि, धमाके के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
— Anastasiia Lapatina (@lapatina_) October 8, 2022
वीडियो वायरल
पुल पर जलती आग हादसा है या हमला, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वीडियो में पुल पर खड़ी मालवाहक ट्रेन को जलते हुए देखा जा सकता है। धमाका शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। पुल से वायरल वीडियो में काले धुएं के एक विशाल स्तंभ के साथ भयंकर जलती हुई आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। रूस के लिए यह एक बड़ा झटका है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 70वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद लगा है। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
More footage of the Crimean Bridge burning pic.twitter.com/iY1pTrWtOB
— OSINTtechnical (@Osinttechnical) October 8, 2022
रेल पुल पर यातायात को किया सस्पेंड
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस घटना के बाद सड़क और रेल पुल पर यातायात को सस्पेंड कर दिया गया है। इस ब्रिज को 2018 में खोला गया था और क्रीमिया को रूस के परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया था।
ये भी पढ़ें : अमेरिका में स्कूली फुटबॉल मैच के दौरान फायरिंग, भगदड़ मची…तीन की मौत
