बहराइच: वाहन चेकिंग के दौरान 85 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उर्रा, बहराइच। जिले के बेलछा बैरियर के पास शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास से चार किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रूपये पुलिस बता रही है। बरामद चरस औऱ तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो को पुलिस …

उर्रा, बहराइच। जिले के बेलछा बैरियर के पास शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास से चार किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रूपये पुलिस बता रही है। बरामद चरस औऱ तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो को पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी केपी सिंह की देखरेख में मुर्तिहा पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। कोतवाली क्षेत्र के बेलछा बैरियर के पास प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा, उप निरीक्षक सुशील कुमार, अजय यादव, अभय यादव, हिमांशु सिंह औऱ महीप शर्मा की टीम आने जाने वालों की तलाशी ले रहे थे। कोतवाल ने बताया कि बोलेरो संख्या यूपी 32 एफबी 6673 की तलाशी ली गई तो वाहन से चरस बरामद हुआ। इस पर चालक को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने पूछताछ की तो तस्कर ने अपना नाम मैकू पुत्र वाजिद निवासी इमलिया चौराहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास वाहन से चार किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस औऱ बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है। तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि तस्कर चरस नेपाल से श्रावस्ती ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 85 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी से अभद्रता, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार