उन्नाव: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वृद्धा बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। परिजनों की तहरीर …

उन्नाव, अमृत विचार। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वृद्धा बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बिकामऊ गांव में शारदा देवी (60) पत्नी स्व. अमरनाथ घर पर अकेली रहती थी। देर रात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।

गांव के बाहर है वृद्धा का शव
वृद्धा के सिर और पेट पर चोट के गंभीर निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के एक बेटी है जिसकी 3 साल पहले फतेहपुर में शादी हो गई थी। घर गांव के बाहर है और वह अकेली रहती थी।घटना की सूचना पर वृद्धा की बेटी मौके पर पहुंची। हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। वही घटना के बाद गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के नाम कुछ संपत्ति है, इसको भी हत्या की वजह मानी जा रही है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें-सपनों का ऐसा हश्र होगा, सोचा नहीं था… अमेरिका में मारे गए अमनदीप की पत्नी ने बयां किया दर्द

संबंधित समाचार